एक्स्ट्रा गिग सर्विसेज की मदद से Fiverr पर ज्यादा पैसे कैसे कमाए?

Published by Abhishek InfoTech on

फ्रीलांसिंग में लोगों की रूचि बढ़ती जा रही है। बहुत सारे फ्रीलांसिंग वेबसाइट मौजूद हैं। लेकिन सभी वेबसाइट पर बहुत ही ज्यादा कम्पटीशन रहता है। इसके आलावा भी कई साड़ी परेशानियां देखने को मिल जाती हैं।

लेकिन फाइवर पर इस तरह की कोई भी परेशानी नहीं होती है। इसलिए इसमें फाइवर काफी ज्यादा प्रचलित है। क्यूंकि यहाँ हमें गिग्स बना कर सेल करने होते हैं। उसके बाद कोई बायर अगर आपके गिग से प्रभावित होता है तो वो आपको उस काम के लिए आर्डर देता है। अगर आप दिए गए आर्डर के अनुसार उनका काम पूरा कर देते हो तो इसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।

लेकिन बांकी फ्रीलांसिंग प्लेटफार्म पर हमें बिड रिक्वेस्ट भेजना होता है। इसका मतलब यह है कि यहाँ दूसरे से काम करवाने के लिए खुद को बिड बनाना होता है।

उसके बाद अगर कोई उस बिड को देखता है तो वो उस काम के लिए रिक्वेस्ट भेजता है। अगर काम करवाने वाले को आपका बिड सही लगता है तो वो आपको काम प्रोवाइड कर देता है। ऐसे में यहाँ स्कैम या फ्रॉड होने का खतरा बना होता है।

इसलिए लोग फ्रीलांसिंग के लिए फाइवर को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन यहाँ गिग सेल करने में थोड़ी सी परेशानी होती है। क्यूंकि यहाँ गिग को सही तरीके से बनाना होता है।

अगर बायर को आपका गिग पसंद नहीं आता है तो फिर वो आपको आर्डर नहीं देगा। इसलिए यह जरुरी है कि गिग को बेहतर तरीके से बनाया जाए। जिससे कि हमें ज्यादा आर्डर मिले। अगर आपको नहीं पता है कि गिग को बेहतर तरीके से कैसे बनाया जाता है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं।

यहाँ क्लिक करें 👉 अधिक ऑर्डर प्राप्त करने के लिए फाइवर पर आकर्षक गिग कैसे बनाएं?

शुरुआत में यूजर को आर्डर मिलने में थोड़ी परेशानी जरूर होती है। लेकिन अगर आप फाइवर पर रेगुलर अपडेटेड रहते हो तो आपको जल्दी आर्डर मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है।

उसके बाद जब आर्डर मिलते हैं तो काम पूरा होने के बाद कम पैसे मिलते हैं। क्यूंकि बिगिनर को शुरुआत में कम पैसे ही मिलते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो ज्यादा पैसे भी मिल सकते हैं।

अगर आप अपनी सर्विस को बढ़ा देते हैं तो ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। इसके लिए आपको गिग के प्राइसिंग सेक्शन एडिट करना होगा।

गिग एडिट करने के लिए ‘Fiverr‘ वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद अपने प्रोफाइल फोटो आइकॉन पर क्लिक करें। उसके बाद ‘Profile’ पर क्लिक करें।

‘Profile’ पर क्लिक करते ही आप अपने प्रोफाइल पेज पर पहुँच जाएंगे। वहां आपके द्वारा बनाए गए सभी गिग मौजूद मिलते हैं। अब आप उस गिग पर क्लिक करें जिनमें आप एक्स्ट्रा सर्विस जोड़ना चाहते हैं। गिग पर क्लिक करते ही वो गिग खुल कर आ जाता है।

उसके बाद आपको वहां ऊपर के राइट कार्नर में ‘Edit Gig’ का विकल्प दिखेगा। उसपर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपका गिग एडिटिंग पेज खुल कर आ जाता है। इसके बाद आपको ऊपर ‘Pricing’ का सेक्शन दिखेगा। उसपर क्लिक करें।

क्लिक करते ही प्राइसिंग का पेज खुल कर आ जाता है। इस पेज आपको निचे की तरफ ‘Add Extra Services’ का सेक्शन दिखेगा। यहाँ आप अपने अनुसार सर्विस जोड़ सकते हैं। जैसे कि ‘Extra Fast Delivery’, ‘Extra Revision’, ‘Additional Image’, ‘Stock Photos’, इत्यादि।

Fiverr Extra Services

आप इस एक्स्ट्रा गिग सर्विस की मदद से बायर को एक्स्ट्रा सर्विस दे सकते हैं। ये सर्विस आपके गिग में शामिल नहीं होते हैं। यहाँ आप अपनी गिग सर्विस के आलावा भी कुछ सर्विस दे रहे हो। जिसके लिए आपको अपने एक्स्ट्रा सर्विस के अनुसार अलग से पैसे चार्ज करने होते हैं।

हालाँकि ज्यादातर लोग एक्स्ट्रा सर्विस का इस्तेमाल फाइवर पर लेवल 2 पर पहुँचने के बाद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि आप फाइवर पर काम करने के लिए सीरियस हो।

Discover more from Abhishek InfoTech

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights